{"_id":"61d1c2dec77ed774817febd5","slug":"the-target-of-agricultural-machines-will-be-uploaded-on-seven-haridwar-news-drn4005468123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात को अपलोड होगा कृषि यंत्रों का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात को अपलोड होगा कृषि यंत्रों का लक्ष्य
विज्ञापन
किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए सात जनवरी को केंद्र सरकार की ओर से लक्ष्य को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसी लक्ष्य के आधार पर ही किसानों से कृषि यंत्र खरीदने की अपील विभाग ने की है।
केंद्र सरकार की ओर से किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए कृषि यंत्र खरीद पर अनुदान दिया जाता है। इसमें किसानों को पहले कृषि यंत्र खरीदना पड़ता है। इसके बाद उन्हें अलग-अलग यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी जाती है। लेकिन इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से समस्त ब्लाकों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने का लक्ष्य दिया जाता है। इसके बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को कृषि यंत्र खरीद की छूट पर अनुदान उपलब्ध करा जाता है।
चालू वित्तीय वर्ष में सात जनवरी को जनपद के समस्त विकास खंडवार कृषि यंत्रों पर अनुदान के लक्ष्यों को सुबह 11 बजे अपलोड कर दिया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी विजय कुमार देवराड़ी ने बताया कि कृषि यंत्रों के टारगेट को किसान न्याय पंचायत प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी और जिला मुख्यालय पर आकर भी चेक कर सकते हैं। जिन किसानों का नाम कृषि यंत्र छूट में चयन किया जाएगा। वही कृषि यंत्र खरीद कर आवेदन कर सकते हैं। चयनित किसानों की ओर से खरीदे गए कृषि यंत्र का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अनुदान राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।