फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The Sureshwari Devi temple road is closed for four days

Haridwar News: चार दिन से बंद है सुरेश्वरी देवी मंदिर मार्ग

Thu, 07 Aug 2025 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The Sureshwari Devi temple road is closed for four days
हरिद्वार। रौ-नदी के उफान से चार दिन से मां सुरेश्वरी देवी मंदिर का मार्ग बंद है। इस वजह से धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु मंदिर में दर्शन नहीं कर रहे हैं। उन्हें मंदिर मार्ग के गेट से बैरंग लौटना पड़ रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में मां सुरेश्वरी देवी का ऐतिहासिक पौराणिक मंदिर है। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। हालांकि, मंदिर राजाजी के जंगल में होने से शाम पांच बजे तक ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है, लेकिन, मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को रौ-नदी को पार करना पड़ता है। बरसात नहीं होने से रौ नदी से आराम से पार हो जाती है, मगर, रविवार की रात से लगातार हो रही बरसात से रौ-नदी का पानी चढ़ रहा है। इससे मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को नदी से गुजरने में किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है, इसलिए, एहतियात के तौर पर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से मंदिर मार्ग के गेट को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर रखा है। गेट पर फॉरेस्ट गार्ड तैनात किए गए हैं, जो किसी भी श्रद्धालु को मंदिर नहीं जाने दे रहे हैं। जिससे श्रद्धालुओं को गेट खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। राजाजी टाइगर रिजर्व हरिद्वार के रेंजर बिजेंद्र दत्त तिवारी ने बताया कि मां सुरेश्वरी देवी मंदिर जाने के लिए नदी में पानी होने से श्रद्धालुओं को खतरा उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed