फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The son returning after getting the news of his mother's death also died on the way

Haridwar: मां की मौत की खबर सुनते ही चारधाम यात्रियों को छोड़कर लौट रहा था बेटा, रास्ते में हुई मौत

Thu, 08 May 2025 11:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 11:46 PM IST
सार

की बीमारी के कारण मौत हो गई। इसकी जानकारी उनके पुत्र दिलशाद को दी गई। वह चारधाम यात्रियों को छोड़कर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में उसका वाहन खाई में गिर गया। हादसे में उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
The son returning after getting the news of his mother's death also died on the way
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

पथरी थाना क्षेत्र में बीमारी के चलते मां की मौत होने के बाद केदारनाथ से लौट रहे बेटे की भी गाड़ी खाई में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। हर तरफ इस हादसे की चर्चा है। यहां से परिजन युवक का शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं। अब दोनों के शवों को एक साथ कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह वहीदा (70) पत्नी हमीद निवासी गुर्जर बस्ती पदार्था की बीमारी के कारण मौत हो गई। इसकी जानकारी उनके पुत्र दिलशाद को दी गई। दिलशाद चारधाम यात्रा में यात्रियों को छोड़ने के लिए टेंपो ट्रैलवर वाहन लेकर गया हुआ था। मां की मौत की खबर मिलते ही वह वहां से तुरंत यात्रियों को छोड़कर घर के लिए निकल गया। बताया गया दोपहर में केदारनाथ हाईवे पर डोलिया देवी के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस रेस्क्यू कर उसके शव को बाहर निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन


हरिद्वार में 10 मई को लगेगी लोक आदालत, सुलह समझौते के आधार पर निपटाए जाएंगे वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां की पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधकर हादसे की जानकारी तो यहां कोहराम मच गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजनों को देख आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो गई। परिजनों के साथ ग्रामीण शव लेने रुद्रप्रयाग रवाना हो गए हैं। मृतक के भाई इरशाद अली ने बताया कि हादसे उसके भाई की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed