फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The son-in-law accused of firing at his mother-in-law and brother-in-law was sent to jail

Haridwar News: सास और साले पर फायरिंग करने वाले आरोपी दामाद को जेल भेजा

Sat, 03 May 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The son-in-law accused of firing at his mother-in-law and brother-in-law was sent to jail
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सास और साले पर गोली चलाने वाले आरोपी दामाद को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी फायरिंग करने वाला असलाह बरामद नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात तीर्थ पुरोहित पराग उर्फ परीक्षित निवासी मोहल्ला चाकलान का पत्नी अंतिमा से विवाद होने के बाद उसकी सास सरिता और साला पारस मोहल्ला मिश्रान गली चौक बाजार ज्वालापुर गए थे। जहां घर के कैमरे बंद कर पराग ने दोनों पर फायरिंग कर दी थी। गोली सरिता शर्मा के गाल और पारस के कान पर लगी थी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले में डॉ. चंद्र किशोर श्रोत्रिय निवासी मोहल्ला मिश्रान गली चौक बाजार ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार देर शाम आरोपी को पराग उर्फ परीक्षित को भैरो मंदिर ग्राउंड ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed