{"_id":"47847549e2faee0b8accc2130cf6259d","slug":"the-power-generated-in-the-state-team-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति ने राज्यस्तरीय टीम में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ति ने राज्यस्तरीय टीम में बनाई जगह
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। गांव गाडोवाली के शक्ति चौधरी ने अंडर 17 आयु वर्ग की प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के लिए टीम में जगह बनाई। शक्ति दिल्ली में 25 फरवरी से होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन
शक्ति चौधरी ने पिता जलाधर सिंह और माता बबली देवी के साथ साथ गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया। गांव बहादरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा ग्यारह में पढ़ने वाले छात्र शक्ति चौधरी का चयन इससे पहले राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में हुआ था। हरिद्वार से इस छात्र को टीम में शामिल किया गया था। 31 जनवरी रविवार को हरिद्वार के गुरुकुल विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में चल रहे प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट में हरिद्वार की टीम ने फाइनल मैच में नैनीताल की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती थी। इस दौरान शक्ति के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन प्रदेश की टीम में किया गया। सोमवार को गांव बहादरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन उ.मा. विद्यालय में छात्र शक्ति चौधरी को राष्ट्रीय स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में चयनित किए जाने पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चौहान, अध्यापक जिवेंद्र तोमर, विकास यादव, बीर सिंह, सतीश शर्मा, सुभाष चौहान, अनुपमा चौहान आदि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन