फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The poor digestion of the devotees, the distraught mind of the officers

विभाग ने चलाया अभियान, कुट्टू के आटे के भरे छह सैंपल

Fri, 08 Oct 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
The poor digestion of the devotees, the distraught mind of the officers
नवरात्रों में कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और पूड़ी खाने के बाद बीमार हुआ युवक । - फोटो : HARIDWAR
शहर से लेकर रुड़की और देहरादून जनपद के हरिपुर कलां में नवरात्र के पहले ही दिन कुट्टू के आटे से बनी पुड़ी और पकौड़ी खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब होने के बाद ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी। आनन फानन में अधिकारियों का दल अपने कार्यालयों से निकला और जगह जगह छापामारी की। छह जगह से कुट्टू के आटे के सैंपल भरे और जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नवरात्र के पहले दिन लोगों ने अपने आसपास की दुकानों और आटा चक्कियों से कुट्टू का आटा खरीदा था। इस आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से जनपद के कई इलाकों के साथ देहरादून के हरीपुर कलां में बीस लोगाें की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ कई लोगाें को फूड प्वाइजनिंग होने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया और अलग-अलग टीमों की ओर से कुट्टू के आटे के छह सैंपल भरे गए। तीन सैंपल खड़खड़ी क्षेत्र की दुकानों से और एक सैंपल भूपतवाला अंजल चौक से एक लिया गया। दो सैंपल रोशनाबाद क्षेत्र से लिए गए। इसके अलावा टिबड़ी क्षेत्र से सुबह के समय दूूध विक्रेता का दूध का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। पदार्था क्षेत्र से एक शहद का सैंपल भी टीम की ओर से लिया गया। सैंपल अभियान में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव, संदीप मिश्रा, अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

आटा चक्की मालिक के परिवार के लोग भी बीमार
हरिद्वार। खड़खड़ी क्षेत्र में हिल बाइपास स्थित एक आटा चक्की से सैंपल लेने के लिए गई टीम को वहां ताला लगा मिला। बताया गया कि कुट्टू का आटा खाने से चक्की मालिक के परिवार के लोग भी बीमार हैं। इस क्षेत्र में दो आटा चक्की और एक दुकान को बंद करके उनके संचालक फरार हो गए। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने बताया कि बंद मिली दुकानों पर फिर से पहुंचकर सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल कुट्टू आटे से रुड़की में पड़े थे लोग बीमार
हरिद्वार। पिछले साल नवरात्रों के दिनों में ही रुड़की शहर और देहात में लगभग सौ लोग कुट्टू के व्यंजन खाने से बीमार पड़े थे। रुड़की के अंबर तालाब, चाव मंडी, पनियाला, सलेमपुर, डबल फाटक, ढंडेरा, भगवानपुर के रुहालकी दयालपुर, करौंदी, सिकरौढ़ा और मंगलौर क्षेत्र के कई गांवों में लोग बीमार हुए थे।
नमीदार और चिपचिपा आटा होता बेकार
क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने बताया कि कुछ दुकानदार कुट्टू का पुराना आटा नवरात्रों पर बेचते हैं। जिससे ग्राहकों को स्वयं भी सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोग कुट्टू का आटा खरीदते समय सावधान रहें। इसलिए वह पहले कुट्टू के आटे को ठीक से चेक कर लें। यदि आटा नमीदार और चिपचिपा है तो उसे बिल्कुल भी न खरीदें। पैकेट पर एक्सपाइरी डेट देखकर ही फ्रेश आटा खरीदें।

सीएमओ ने जाना हाल
सीएमओ डॉ. एसके झा ने कुट्टू का आटा खाकर बीमार हुए भूपतवाला क्षेत्र के लोगों के घर पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि कुट्टू के आटे से बने व्यंजनों को खाकर बीमार हुए लोग अब स्वस्थ हैं। मामले की जांच चल रही हैै। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed