फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar: criminals Details of Uttarakhand UP will be shared officers meeting held regarding elections

Haridwar News: उत्तराखंड और यूपी के अपराधियों का ब्योरा होगा साझा, लोकसभा चुनाव को लेकर अफसरों की हुई बैठक

Sun, 04 Feb 2024 09:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 04 Feb 2024 09:07 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी-उत्तराखंड पुलिस अफसरों की बैठक हुई। इस दौरान कहा गया कि शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Haridwar: criminals Details of Uttarakhand UP will be shared officers meeting held regarding elections
लोकसभा चुनाव को लेकर सीसीआर टॉवर में यूपी-उत्तराखंड पुलिस अफसरों की की बैठक लेते एसएसपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। अंतरराज्यीय बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुलिस के अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। निर्णय लिया कि अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए यूपी और उत्तराखंड के अपराधियों का ब्योरा साझा किया जाएगा। दोनों राज्य की पुलिस समन्वय बनाकर बॉर्डर पर लगातार चेकिंग करेगी।

विज्ञापन


शनिवार को मेला नियंत्रण भवन सभागार में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई। इसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर के पुलिस अधिकारियों ने शिरकत की। चुनाव को देखते हुए कानून व्यवस्था में सुधार और आपसी समन्वय को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


टीम बनाकर लगातार चेकिंग की जाएगी
बॉर्डर में आने वाली समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा की। एसएसपी ने कहा कि बॉर्डर पर संयुक्त रूप से टीम बनाकर लगातार चेकिंग की जाएगी। अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए ढीली करनी होगी जेब, जानें कितना फीसदी किराया बढ़ेगा

बैठक में एडीएम पीएल शाह, जेएम रुड़की दिनेश शाहनी, जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात स्वप्न किशोर, एएसपी संचार विपिन कुमार, एसपी क्राइम/यातायात पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, एसपी देहात सहारनपुर सागर जैन, एसपी क्राइम मुज्जफरनगर प्रशांत कुमार, सीओ सिटी बिजनौर संग्राम सिंह, सीओ देवबंद अशोक सिसोदिया, सीओ बेहट शशि प्रकाश, एसओ पुरकाजी धमेंद्र मोहन सिंह, एसएचओ भोपा विनोद कुमार, एसएचओ पुरकाजी बीएम सिंधु, एसओ मंडावर रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed