फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GMVN is preparing to increase rent of guest houses and hotels by ten percent this season Uttarakhand news

Uttarakhand: अब जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए ढीली करनी होगी जेब, जानें कितना फीसदी किराया बढ़ेगा

Sat, 03 Feb 2024 09:37 PM IST
रेनू सकलानी करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Feb 2024 09:37 PM IST
सार

जीएमवीएन की ओर से भी अपने गेस्ट हाउस और होटल के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में निगम इस बार उन गेस्ट हाउस और होटल के टैरिफ में दस फीसदी का इजाफा करने की तैयारी में है, जो अच्छी लोकेशन पर हैं।

विज्ञापन
GMVN is preparing to increase rent of guest houses and hotels by ten percent this season Uttarakhand news
पैसा - फोटो : istock

विस्तार

गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) इस सीजन अपने गेस्ट हाउस और होटलों का किराया दस फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा वीकेंड और विशेष दिनों में भी अधिक रकम चुकानी होगी।

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि इस महीने 14 फरवरी को तय होनी है। धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। ऐसे में सरकार और प्रशासन चारधाम यात्रा की तैयारी में जुट गया है। उधर, जीएमवीएन की ओर से भी अपने गेस्ट हाउस और होटल के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में निगम इस बार उन गेस्ट हाउस और होटल के टैरिफ में दस फीसदी का इजाफा करने की तैयारी में है, जो अच्छी लोकेशन पर हैं।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा के बाद घटते हैं टैरिफ

हर साल जीएमवीएन की ओर से सीजन के बाद और चारधाम यात्रा का रुझान कम होने पर टैरिफ घटाया जाता है। सीजन के दौरान जो कैंप 800 या 1000 रुपये का होता है, वह टैरिफ घटने के बाद 500 रुपये तक कर दिया जाता है। जबकि सीजन में तीन से पांच हजार रुपये वाले होटल के कमरे का किराया एक से दो हजार रुपये के बीच होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्वामी रामभद्राचार्य महाराज बोले- मैं स्वस्थ हूं, जल्द करुंगा ये काम...सीएम धामी ने भी जाना हाल

चारधाम यात्रा को लेकर निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी गेस्ट हाउस और होटलों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस बार हम उन गेस्ट हाउस और होटलों के टैरिफ में दस फीसदी की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहे हैं, जो अच्छी लोकेशन पर हैं। वीकेंड और खास दिनों में भी इनके दामों में कुछ बढ़ोतरी की जाएगी। इस संबंध में जल्द ही उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इन सबके बीच हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पर्यटकों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराना है। - राकेश सकलानी, सहायक महाप्रबंधक, जीएमवीएन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed