{"_id":"3ab579905d81f08d6b4b6d37fb0e318d","slug":"the-number-of-dengue-patients-in-haridwar-exceeded-700","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में 700 पार हुई डेंगू के मरीजों की संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में 700 पार हुई डेंगू के मरीजों की संख्या
अमर उजाला, हरिद्वार।
Updated Thu, 17 Oct 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 708 पहुंच गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने ठंड होने से दो दिनों से मरीजों की संख्या में कमी आने का दावा किया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कीटनाशकों का छिड़काव पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डेंगू के 20 मरीज आए। जिसके बाद जिले में डेंगू के संभावित मरीजों की संख्या 708 हो गई है। हालांकि अब तक 349 मरीजों को ही डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन की हड़ताल से मरीजों के ब्लड सैंपल को एलायजा के लिए नहीं लगाया जा सका। बृहस्पतिवार को आए मरीजों में अधिकांश ज्वालापुर, कड़च्छ मोहल्ले के हैं।
विज्ञापन
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कई दिनों से शहर में कीटनाशकों का छिड़काव भी बंद कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब तापमान में गिरावट आने से डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आने का दावा कर रहे हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि लैब टेक्नीशियन की हड़ताल के बावजूद भर्ती मरीजों के ब्लड की सैंपलिंग कराई गई। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुषमा गुप्ता का कहना है कि बजट नहीं मिलने से कीटनाशकों का छिड़काव कराने में समस्या आ रही है।