{"_id":"6ad238c12f3135a81109bb98","slug":"the-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-roads-haridwar-news-c-35-1-hrd1012-155501-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: विधायक अनुपमा रावत ने 3.51 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: विधायक अनुपमा रावत ने 3.51 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास
विज्ञापन
फोटो
- गैंडीखाता की गुर्जर बस्ती और गाजीवाली में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग
- निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय निवासी और कांग्रेसियों ने जताया विधायक का आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 3.51 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया गया। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने गैंडीखाता की गुर्जर बस्ती और गाजीवाली में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इन सड़कों का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया।
राज्य योजना आयोग से स्वीकृत इस बजट के तहत गुर्जर बस्ती की दो प्रमुख सड़कों सहित कुल छह किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण होगा। इसके साथ ही गाजीवाली में भी एक नई सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि मेरा एकमात्र उद्देश्य विधानसभा के प्रत्येक हिस्से का समान विकास करना है।
अनुपमा रावत ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अनुपमा रावत और कांग्रेस के प्रदेश सचिव गुरजीत सिंह लहरी ने भाजपा पर निशाना साधा।