फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Episodes from the Ramayana come to life in Lakkadharan

Haridwar News: लक्कड़हारान में जीवंत हुए रामायण के प्रसंग

Fri, 16 Oct 2026 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Episodes from the Ramayana come to life in Lakkadharan
फोटो
विज्ञापन


- श्री रामलीला समिति के 120वें वार्षिकोत्सव पर कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
- सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीलाओं ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान के 120वें वार्षिकोत्सव पर भव्य रामलीला मंचन हुआ। कलाकारों ने सीता खोज, जटायु उद्धार, शबरी संवाद, सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीलाएं प्रस्तुत कीं। इन जीवंत प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके अतिरिक्त अन्य कई स्थानों पर रामलीला का मंचन किया गया।
राज्यमंत्री एवं श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा और त्याग का प्रतीक है। रामलीला समाज को श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देती है। भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक शर्मा ने रामलीला को भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी हरिद्वार के 103वें वार्षिकोत्सव में रावण दरबार, सीता हरण, जटायु वध और राम विलाप का भावपूर्ण मंचन हुआ। कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने जटायु के मित्र धर्म को सराहा। रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन, मंत्री विनय सिंघल और संदीप कपूर ने रामलीला को भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और नैतिक मूल्यों का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन
ग्राम धनोरा में बाली वध की लीला का मंचन किया गया। बाली वध पर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बाली की भूमिका में हेमंत सैनी, सुग्रीव के रूप में रमेश सैनी, श्रीराम के रूप में दीपक सैनी और लक्ष्मण के रूप में निशांत सैनी ने दर्शकों की सराहना बटोरी। प्रबंधक ललित सैनी ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने आ रहे हैं। गांव इब्राहिमपुर मसाई में हनुमान-विभीषण मिलन, अशोक वाटिका और लंका दहन की लीलाएं मंचित हुईं। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। समिति अध्यक्ष अमित राधे, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार और कोषाध्यक्ष बंशीधर इस अवसर पर मौजूद रहे।

---
भेल सेक्टर-1 में भावुक प्रसंग
भेल सेक्टर-1 के रामलीला मंच पर मंथरा-कैकेयी संवाद का मंचन हुआ। दशरथ से कैकेयी द्वारा दो वचन मांगने और भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, राजवीर सिंह और मुकेश चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed