{"_id":"6ad237e3fcad08f57d00666f","slug":"three-seats-remaining-in-the-medical-college-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-155513-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तीन काउंसलिंग के बाद मेडिकल कॉलेज में बची तीन सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तीन काउंसलिंग के बाद मेडिकल कॉलेज में बची तीन सीटें
विज्ञापन
फोटो समाचार
- 97 छात्र-छात्राओं ने लिया कॉलेज में प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। तीन काउंसिलिंग के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर हरिद्वार में महज तीन सीटें बची हैं। अब तक मेडिकल कॉलेज में 97 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में एमबीबीएस का तीसरा सत्र शुरू होने वाला है। जिसके प्रवेश के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसमें प्रथम और द्वितीय राउंड की काउंसिलिंग के बाद 53 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए थे। अब तृतीय राउंड की काउंसिलिंग भी समाप्त हो गई है। इस काउंसिलिंग में 31 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। कॉलेज में सौ सीटों में से 97 पर प्रवेश लिए जा चुके हैं।
तीन सीटें केवल प्रवेश के लिए रह गई हैं। जिनके लिए भी चौथे चरण की काउंसिलिंग होने की उम्मीद है। कॉलेज की छात्र अनुभा प्रभारी डॉ. ओमना चावला की ओर से काउंसिलिंग में प्रवेश के लिए आ रहे छात्र-छात्राओं के दस्तावेज की जांच की जा रही है। इसके बाद छात्र-छात्राओं की ओर से कॉलेज में प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।