फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Schools in Ranimajra have been upgraded.

Haridwar News: रानीमाजरा के स्कूलों का हुआ उच्चीकरण

Fri, 16 Oct 2026 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Schools in Ranimajra have been upgraded.
फोटो
विज्ञापन

दसवीं और 12वीं तक पढ़ सकेंगे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। रानीमाजरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (जूनियर हाईस्कूल) का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाईस्कूल) एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाईस्कूल) का इंटर स्तर पर उच्चीकरण किया गया। इससे बच्चे दसवीं और 12वीं तक पढ़ सकेंगे।
शुक्रवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून से शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल दोनों स्कूलों का उच्चीकरण का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि इन दोनों स्कूलों का उच्चीकरण होने से रानीमाजरा के साथ-साथ आसपास के कई गांवों के बच्चों को उच्च शिक्षा का फायदा होगा।
विज्ञापन

अब यहां के बच्चों को इंटर की पढ़ाई के लिए दूसरे स्थानों पर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वह काफी समय से इन दोनों स्कूलों के उच्चीकरण के लिए प्रयासरत थीं। अब उनका यह प्रयास सफल हुआ है। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजयेता चौहान, प्रधान पति चरण सिंह चौहान, प्रधानाचार्य आलोक कुमार, राजीव कुमार, वीरेंद्र पाल सिंह, मनोहरी भंडारी, राखी देवी, विजयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed