फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News Maid gave intoxicants to businessman's family and stole their belongings

शातिर नौकरानियां: कारोबारी के परिवार को खाने में दिया नशीला पदार्थ, फिर सारा सामान लेकर हुईं फरार

Thu, 07 Aug 2025 11:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 07 Aug 2025 11:57 PM IST
सार

कारोबारी यशपाल मल्होत्रा के यहां दो नेपाली मूल की महिलाएं घरेलू नौकर थीं।
दोनों महिलाओं ने परिवार को दोपहर में खाना दिया। उसके बाद उन्हें होश नहीं रहाआरोप है कि इस बीच दोनों महिलाएं घर से सामान चोरी कर फरार हो गईं।

विज्ञापन
Haridwar News Maid gave intoxicants to businessman's family and stole their belongings
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी के यहां काम करने वाली नेपाली मूल की दो महिलाएं परिवार के तीन सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ देकर सामान लेकर फरार हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। दोनों महिलाओं का घर से निकलते समय सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों की खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कारोबारी यशपाल मल्होत्रा पुत्र बोगाराम आरके एनक्लेव आर्यनगर ज्वालापुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके यहां दो नेपाली मूल की महिलाएं घरेलू नौकर थीं।
विज्ञापन


बताया गया कि बृहस्पतिवार को दोनों महिलाओं ने यशपाल मल्होत्रा, उनकी पत्नी जीत मल्होत्रा, चार वर्षीय हर शिवा पुत्र मानक मल्होत्रा को दोपहर में खाना दिया। खाना खाने के बाद उन्हें होश नहीं रहा। आरोप है कि इस बीच दोनों महिलाएं घर से सामान चोरी कर फरार हो गईं। इसका पता उन्हें तब चला जब शाम को उन्हें होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar News: प्रशासनिक टीम के साथ निकले जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों का देखा हाल

मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें चेक किए।

फुटेज में घर से निकलते हुए दोनों महिलाएं जाते हुए दिखाई दी है। पीड़ित की तरफ से दोनों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed