फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raksha Bandhan 2022: Booking start for Rakhi send to Abroad in haridwar Postal department

Raksha Bandhan 2022: धर्मनगरी से सात समंदर पार जाएगा बहनों का प्यार, शुरू हुई बुकिंग

Fri, 29 Jul 2022 12:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 12:36 PM IST
सार

भाई व बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग ने बहनों को रक्षा बंधन पर वाटर प्रूफ लिफाफे का तोहफा दिया है। दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनें अब वाटर प्रूफ लिफाफे में रक्षासूत्र (राखी) सुरक्षित भेज सकेंगी।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022: Booking start for Rakhi send to Abroad in haridwar Postal department
बाजार में सजने लगीं राखियों की दुकान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

डाकघर के माध्यम से बहनों का प्यार सात समुंद्र पार रहने वाले भाइयों के द्वार पहुंचेगा। डाक विभाग ने रक्षाबंधन से पहले विदेश तक राखी पहुंचाने की योजना तैयार की है। राखी के लिए गुलाबी रंग के स्पेशल लिफाफे को अलग बैग में बंद करके भेजा जाएगा। हरिद्वार डाकघर से यूरोप के देशों में जाने वाली राखियों की बुकिंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


भाई व बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग ने बहनों को रक्षा बंधन पर वाटर प्रूफ लिफाफे का तोहफा दिया है। दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनें अब वाटर प्रूफ लिफाफे में रक्षासूत्र (राखी) सुरक्षित भेज सकेंगी। बारिश के मौसम में भी भाइयों तक राखी पहुंचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। बहनों को यह विशेष गुलाबी रंग का वाटर प्रूफ लिफाफा डाकघर में केवल 10 रुपये में उपलब्ध हो जाएगा। 
विज्ञापन


रक्षाबंधन के लिए 14 दिन का समय बाकी है, लेकिन दूरदराज रह रहे भाइयों तक बहनों की ओर से भेजी जाने वाली राखी सुरक्षित रहे, इसकी जतन करने की तैयारी में डाक विभाग जुट चुका है। बारिश के कारण राखी भीग न जाए, इसके लिए डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफे के जरिये राखी भेजने की व्यवस्था की है। यह लिफाफे जिले के सभी डाकघर और प्रधान डाकघर में बहनों को उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही राखी की डिलीवरी समय से हो, इसकी भी मॉनिटरिंग कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिफाफे पर लिखा है हैप्पी राखी

वाटर प्रूफ लिफाफे के बाएं तरफ के ऊपरी हिस्से में भारतीय डाक विभाग का लोगो और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाएं ओर हैप्पी राखी लिखवाया है। रंगीन डिजाइन वाले इन लिफाफों को शेष डाक से अलग करने में समय की बचत होगी। इसके साथ ही समय से इनको निर्धारित पते पर पहुंचाने में भी डाकियों को सहूलियत होगी।

इन देशों के लिए बुकिंग 

जापान, आस्ट्रेलिया आयरलैड, कनाडा, बेल्जियम किंगडम, जर्मनी, इटली, नीदलैंड, नार्वे, पोलैंड समेत कई देशों के लिए राखियों की बुकिंग हरिद्वार डाकघर में हो गई है।   



रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बहनों ने राखियां पोस्ट करना शुरू कर दी है। रक्षाबंधन का पर्व इस बार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। जिन बहनों के भाई दूर हैं, वह पहले से स्पेशल लिफाफे में राखियां पोस्ट कर रही हैं।
- उम्मेद सिंह रावत, पोस्ट मास्टर सिटी डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed