फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Late night raids on liquor shops

Dehradun News: शराब की दुकानों पर देर रात छापे

Thu, 01 Oct 2026 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Late night raids on liquor shops
देहरादून में शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचने और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने देर रात व्यापक कार्रवाई की। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर छापे मारे। जांच के दौरान ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं होने, अनधिकृत सेल्समैन, रेट लिस्ट नहीं लगाने समेत कई अनियमितताएं सामने आईं।
विज्ञापन

जॉइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद व हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह और एसडीएम मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने दुकानों की जांच की। टीमों के साथ संबंधित क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी और एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह की टीम ने माजरा, पटेलनगर और आसपास के क्षेत्रों में छापे मारे। आईएसबीटी स्थित शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत सही मिली। जांच के दौरान दुकान में रखी 42 शराब की बोतलों के बैच नंबर उपलब्ध अभिलेखों से मेल नहीं खाए। दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन भी मिले। इसके अलावा निर्धारित रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं थी। टीम ने स्टॉक और बिक्री से जुड़े अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में प्रेमनगर क्षेत्र में हुई जांच में शराब की दुकान का स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। यहां भी अनधिकृत सेल्समैन पाए गए।
जॉइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद और हर्षिता सिंह की टीम ने जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र में दुकानों पर छापे मारे। कई दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं था। रेट लिस्ट और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर भी प्रदर्शित नहीं मिला। जांच में ओवररेटिंग के मामले भी सामने आए।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब की बिक्री, अनधिकृत व्यक्तियों से बिक्री और अभिलेखों में अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित रूप से अचानक जांच करने और गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों पर आगे भी अचानक छापे जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed