फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tampering with records at the Commission for Protection of Child Rights

Dehradun News: बाल अधिकार आयोग में रिकॉर्ड से छेड़छाड़

Thu, 01 Oct 2026 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tampering with records at the Commission for Protection of Child Rights
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यालय में सरकारी रिकॉर्ड के साथ हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है। अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने के लिए उपस्थिति रजिस्टर के पन्ने गायब करने के आरोप में पुलिस ने आयोग के पूर्व सहायक नितिन राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने प्रेमनगर थाने में दी थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022-23 के उपस्थिति रजिस्टर में मई और जून माह के पेज संख्या छह और सात पर नितिन राणा की उपस्थिति गलत दर्ज पाई गई थी। इस पर अधिकारियों ने अवैतनिक अवकाश मानने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश अंकित किया था। आरोप है कि कार्रवाई की आशंका से राणा ने पहले आदेश के ऊपर पर्ची चिपकाकर उसे ढकने की कोशिश की और बाद में संबंधित पन्ने ही रजिस्टर से फाड़ दिए। घटना सामने आने के बाद आयोग ने राणा को उपनल को वापस भेज दिया। आयोग का कहना है कि इसके बावजूद उसने अपना कार्यभार किसी अन्य कर्मचारी को नहीं सौंपा, जिससे कार्यालय के कामकाज में भी बाधा आई। प्रेमनगर थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलमारी खुलवाने पर हुआ खुलासा
राणा वर्ष 2019 से उपनल के जरिये संविदा पर आयोग में तैनात था। मामला संज्ञान में आने पर 18 जून 2026 को उसकी अलमारी का ताला खुलवाया गया। तलाशी में गायब पन्ने उसकी पितृत्व अवकाश से जुड़ी पत्रावली के भीतर छिपाकर रखे मिले। इसी बरामदगी के आधार पर आयोग ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed