फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The license was for a hotel, but a restaurant was being run.

Haridwar News: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

Sat, 19 Sep 2026 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
The license was for a hotel, but a restaurant was being run.
फोटो
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 नमूने जांच के लिए भेजे, कई उत्पादों पर रोक
लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई खाद्य उत्पादों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगा दी गई। वहीं, विभिन्न कंपनियों के 13 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि हरिद्वार-दिल्ली हाईवे के एक होटल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। इसमें प्रतिष्ठान केवल होटल लाइसेंस पर रेस्टोरेंट चला रहा था। लाइसेंस में चाय, मीट, इंडियन स्वीट्स और बेकरी प्रोडक्ट्स जैसी कई श्रेणियां अंकित नहीं थीं। होटल प्रबंधन आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। किचन में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग सेक्शन नहीं थे। एक ही बर्तन में वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे।
विज्ञापन

इन अनियमितताओं के चलते मीट उत्पाद, इंडियन स्वीट्स और बेकरी प्रोडक्ट्स की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई गई। इसके अलावा दिलीप जैन ने लक्सर में डेयरियों, नमकीन इकाइयों और किराना दुकानों का निरीक्षण किया। यहां से खुला पनीर, नमकीन और पैक्ड फ्रूटी ड्रिंक के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण स्थल पर साफ-सफाई व स्वच्छता मानकों का पालन नहीं हो रहा था। फूड लाइसेंस नवीनीकरण न होने और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर एक नमकीन इकाई और दो किराना दुकानदारों को नोटिस मिले। कैलाश चंद्र भट्ट ने हरिद्वार शहर में अभियान चलाया, अशोक प्रोविजन स्टोर से दो मसाले के नमूने लिए।
---
दूध उत्पादों की जांच कर लिए गए नमूने
अशोक प्रोविजन स्टोर को केवल खाद्य पंजीकरण पर व्यवसाय चलाने के लिए कारण बताओ नोटिस मिला। शहरी डेयरियों और दूध विक्रेताओं का भी निरीक्षण हुआ। अभियान के तहत खुले दूध के तीन नमूने लिए गए। चांद डेयरी से देसी घी का एक नमूना, गुर्जर व न्यू शिव डेयरी से पनीर के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। इस अभियान के दौरान हरिद्वार जनपद से कुल 13 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।

---
कुंभ समागम बन चुका है शोध का विषय : सोनिका
मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा विभाग की बैठक की गई है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कुंभ न केवल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से देश को संपन्न करता है बल्कि आने वाले लोग यहां की व्यवस्थाओं का भी आकलन करते हैं। कुंभ समागम अब केवल देशभर के लोगों के लिए नहीं बल्कि विदेशी लोगों के शोध का विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी खाने, पीने, ठहरने और स्वच्छता को लेकर विदेशी मेहमान बेहतर आकलन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed