{"_id":"6595ad26d15300116e0f3024","slug":"the-health-administration-in-the-district-has-started-haridwar-news-c-5-1-drn1030-321183-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जिला अस्पताल में चार बेड आरक्षित, निजी 25 प्रतिशत वार्ड रखेंगे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जिला अस्पताल में चार बेड आरक्षित, निजी 25 प्रतिशत वार्ड रखेंगे खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
I
I
I
I- कोरोना को लेकर जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने शुरू की तैयारी, जारी किए निर्देश
I
I- 40 बेड का आइसोलेशन वार्ड है मेला अस्पताल मेंI
कोविड के नए वैरिएंट को लेकर जिले में स्वास्थ्य प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिला अस्पताल में चार बेड आरक्षित किए गए हैं। वहीं, निजी अस्पतालों को 25 प्रतिशत वार्ड आरक्षित रखने के लिए कहा गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से देहरादून में मिले दो कोविड संभावित मरीजों को देखते हुए निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त ने बताया कि कोविड संक्रमण को देखते हुए पहले से सतर्कता बरती जा रही है। केंद्र और राज्य की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद से ही अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं। कोविड नियमों के पालन और साधन-संसाधन को पहले ही दुरुस्त करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मेला अस्पताल में पहले से ही 40 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। जिला अस्पताल में चार बेड का एक वार्ड आरक्षित किया गया है। सब सेंटर रुड़की में भी वार्ड पहले से तैयार है।
उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के संचालन को लेकर भी जांच की गई है। जहां कहीं कुछ समस्या आ रही थी वहां संचालन दुरुस्त करा दिया गया है। ऑक्सीजन सिलिंडर की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
Iकोविड जांच किट के लिए शासन को भेजी डिमांडI
जिले में कोविड जांच किट नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी एडवाइजर के बाद ही सीएमओ ने बीते सप्ताह कोविड जांच किट की डिमांड भेजी। फिलहाल एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है अभी तक किट नहीं मिली। सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने बताया कि चार से छह दिन के भीतर किट भेजने की बात सामने आई है। किट आते ही संक्रमण के लक्षण आदि के आधार पर जांच की भी व्यवस्था कर दी जाएगी। मेला अस्पताल में ही कोविड जांच की सुविधा मिलेगी।
अव्यवस्था की नहीं आने दी जाएगी नौबतकोविड संक्रमण बढ़ने की दशा में निजी अस्पतालों को भी निर्देशित किया गया है। सीएमओ की ओर से जारी निर्देश में निजी अस्पतालों को 25 प्रतिशत वार्ड का हिस्सा आइसोलेशन के लिए आरक्षित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के शुरुआती दौर में जिस तरह परेशानी हुई और संक्रमण अचानक बढ़ा ऐसी दशा किसी भी परिस्थिति में अव्यवस्था की नौबत नहीं आने दी जाएगी।
Iबहादराबाद में तैयार है 40 बेड का वार्डI
कोविड-19 की चौथी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद में पुरानी बिल्डिंग के ऊपर पहली मंजिल पर आइसोलेशन सेंटर बनाया है। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बना 40 बेड का यह वार्ड तैयार है। इसमें फार्मेसिस्ट का कार्यालय और एक मीटिंग हाॅल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक करीब एक वर्ष पहले निर्माण एजेंसी पेयजल विभाग ने कार्य पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। सीएचसी अधीक्षक सुबोध कुमार जोशी ने बताया कि लोगों की सुविधाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सीएससी केंद्र में कोविड सेंटर तैयार कर दिया है। आवश्यकता पड़ी तो इसे भी आइसोलेशन वार्ड के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है।