फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The Government will make dairy land: CM

गोशाला बनाने के लिए सरकार देगी भूमि: सीएम

Tue, 23 Aug 2016 12:21 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 23 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गोशाला बनाने के लिए सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी।  उन्होंने गोपालकों को दूध पर बोनस देने के राज्य सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है। उन्होंने कहा कि गोरक्षा की बात करने वालों को सबक लेने की जरूरत है।  

विज्ञापन

सोमवार को हरिपुर स्थित अद्भुत मंदिर में अद्भुत मंदिर भूमापीठाधीश्वर  स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज के अवतरण दिवस  समारोह के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएम हरीश रावत ने कहा कि संत समाज का मानव कल्याण में अमूल्य योगदान होता है। उन्होंने कहा कि इस साल  चारधाम यात्र व्यवस्थित चल रही हैं। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग  भगवान बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन करें। गंगा की  धारा निरंतर अविरल बनी रहे इसके लिए बरसात के पानी के संरक्षण पर बल दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य है जो वर्षा के जल के संरक्षण और पौधे लगाने पर बोनस दे रहा है। पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद महाराज ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को आशीर्वाद दिया कि वे अगला कुंभ भी वही मुख्यमंत्री बनकर कराएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मेडिकल कालेज बनाने के लिए भूमि देने को कहा। महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने परंपराओं की रक्षा करने के लिए संतों का सहयोग महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद  महाराज, श्यामसुंदर दास महाराज, प्रखर  जी महाराज, महंत दुर्गादास, सच्चिदानंद महाराज, पूर्व चेयरमैन  सतपाल ब्रहमचारी, पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, आशीष चौधरी, चंद्रशेखर यादव, राव आफाक अली, आकाश भाटी, धर्मेद्र प्रधान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed