फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The girl was not hostage in Haridwar, she had come of her own free will

Haridwar News: बंधक नहीं थी युवती, अपनी मर्जी से थी आई, खुद ही किया था परिजनों को मैसेज.. ऐसी खुली पूरी कहानी

Thu, 07 Sep 2023 03:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 07 Sep 2023 03:14 PM IST
सार

1 सितंबर की रात युवती जिन महिलाओं के साथ रह रही थी उन्हीं के मोबाइल से अपने परिजनों को मैसेज किया। इसमें उसने खुद को अगवा करने की बात लिखी थी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो आनन-फानन में जांच-पड़ताल शुरू हो गई।

विज्ञापन
The girl was not hostage in Haridwar, she had come of her own free will
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

यमुनानगर से लापता हुई युवती के मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया। युवती ने लिखित में स्वीकार्य किया कि उसको हरिद्वार में बंधक बनाकर नहीं रखा गया। वह अपनी मर्जी से ही आई थी। घर जाने के लिए उसने खुद परिवार वालों को संदेश भेजा था। इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है।

विज्ञापन


लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने युवती को उसकी पूर्ण सुरक्षा का लिखित आश्वासन लेकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, यमुनानगर से एक युवती हरिद्वार भागकर आ गई थी। इसके बाद उसे दो महिलाएं मिलीं और वह उनके साथ चली गई। युवती महिलाओं के साथ में ही रहने लगी।
विज्ञापन


यमुना नगर से हरिद्वार आने के बाद से वह मंदिरों और शहर में घूम रही थी। इसी बीच 1 सितंबर की रात युवती जिन महिलाओं के साथ रह रही थी उन्हीं के मोबाइल से अपने परिजनों को मैसेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उसने खुद को अगवा करने की बात लिखी थी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो आनन-फानन में जांच-पड़ताल शुरू हो गई।

पुलिस और सीआईयू की टीम ने युवती को नगर कोतवाली क्षेत्र से बरामद भी कर लिया। पुलिस ने महिलाओं के साथ ही युवती से भी पूछताछ की। युवती ने अपनी मर्जी से खुद हरिद्वार आने की बात कबूली है। एक पत्र भी उसने पुलिस को इस संबंध में दिया है।

मोबाइल पर अधिक मशगूल रहने के कारण पिता ने लगाई थी फटकार
यमुनानगर निवासी युवती के पिता ने उसे मोबाइल पर अधिक व्यस्त रहने के चलते फटकार लगाई थी। युवती पिता की इस फटकार से नाराज होकर घर से निकल गई थी। वह पहले सहारनपुर फिर हरिद्वार पहुंच गई। मैसेज मिलने के बाद उसके परिजन हरिद्वार पहुंचे और उसके लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें...Instagram: रील बनाने के लिए बेजुबान के साथ ऐसा सुलूक...लड़की ने कुत्ते को बीयर पिलाई, अब पुलिस ने की कार्रवाई

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वह खुद ही अपनी मर्जी से आई थी। अगवा या फिर बंधक बनाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। इस संबंध में यमुनानगर हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed