फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instagram Reel Girl gives beer to dog and uploads video on Instagram Dehradun Uttarakhand news in hindi

Instagram: रील बनाने के लिए बेजुबान के साथ ऐसा सुलूक...लड़की ने कुत्ते को बीयर पिलाई, अब पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 07 Sep 2023 01:18 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Sep 2023 01:18 PM IST
सार

वीडियो में एक युवती पालतू कुत्ते को जबरदस्ती बीयर पिलाती नजर आई। यह वीडियो लिंक तेजी से वायरल हुआ। इस लिंक में दून पुलिस को भी टैग किया गया था। जो किसी खुश आर्डर नाम के प्रोफाइल ने पोस्ट की हुई थी।

विज्ञापन
Instagram Reel Girl gives beer to dog and uploads video on Instagram Dehradun Uttarakhand news in hindi
पालतू कुत्ते को बीयर पिलाने का वीडियो वायरल - फोटो : Video Grab ( Social media)

विस्तार

एक युवती ने कुत्ते को पहले बीयर पिलाई और इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। वीडियो जब वायरल हुई तो पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए युवती के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि इस मामले में फव्वारा चौक चौकी प्रभारी विकसित पंवार की ओर से शिकायत की गई है। इंस्टाग्राम के एक वीडियो लिंक वायरल हुआ था। इस लिंक में दून पुलिस को भी टैग किया गया था।
विज्ञापन


लिंक खोलकर देखा तो इसमें एक वीडियो रील थी। यह किसी खुश आर्डर नाम के प्रोफाइल ने पोस्ट की हुई थी। वीडियो में एक युवती पालतू कुत्ते को जबरदस्ती बीयर पिलाती नजर आ रही है। इस वीडियो पर बहुत से लाइक थे और इसे प्रसारित भी किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पाया कि यह फेसबुक और अन्य माध्यमों पर भी वायरल हो रहा था। जांच हुई तो मालूम हुआ कि यह प्रोफाइल खुशी सेमवाल निवासी रेसकोर्स की है। नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब फोन पर अफसरों को कहना होगा माननीय विधायक जी...विशेषाधिकार हनन मामले में पीठ ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed