फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The fire burns till the photo is taken, the raw wood smokes overnight

फोटो खींचते तक ही जलती ही आग, रात भर धुआं मारती हैं कच्ची लकड़ियां

Thu, 17 Dec 2020 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
The fire burns till the photo is taken, the raw wood smokes overnight
बस अड्डे के बाहर लकड़ी में केरोसिन डालकर आग लगाते निगम कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
शीत लहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार को पारा 3.05 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से शाम ढलने के बाद सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई। कड़ाके की ठंड में अलाव जलाने की व्यवस्थाएं भी औपचारिकता में सिमट गई हैं। नगर निगम ने शहर में अलग-अलग दस जगहों पर अलाव जलाए। अलाव से ठिठुरते लोगों की ठंड दूर होने के बजाय आंसू निकल आए। दरअसल, लकड़ियां कच्ची हैं। फोटो खींचने के लिए निगम कर्मी कच्ची लकड़ियों में केरोसीन डाल रहे हैं। इसके बाद रात भर लकड़ियां धुआं छोड़ रही हैं। बृहस्पतिवार रात नगर निगम के अलाव जलाने के दावों की अमर उजाला ने रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर पड़ताल की तो हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

1- रोडवेज स्टेशन, समय 8.30 बजे
बस स्टेशन के अंदर और बाहर यात्रियों की भीड़ लगी थी। यात्री ठंड से ठिठुर रहे थे। नगर निगम ने स्टेशन के निकासी द्वार के पास अलाव जलाने के लिए लकड़ियां डाली थी। लकड़ियां धुआं छोड रही थी और एक यात्री उसे फूंककर जलाने की जद्दोजहद में लगा था। ठीक सामने स्टेशन के अंदर अलाव के चारों तरफ यात्री खड़े थे। अंदर की अलाव वहीं के कर्मचारियों ने कबाड़ और सेटरिंग के तख्तों से जलाई थी। स्टेशन के गेट के बाहर पान के खोखा चलाने वाले दीपक ने बताया कि निगम कर्मी सात बजे अलाव जलाने आए। लकड़ियां कच्ची थी। कर्मचारियों ने केरोसीन डालकर आग जलाई और फोटो खींचकर चले गए। उनके जाते ही आग बुझ गई और यात्री अंदर कबाड़ से जलने वाली अलाव के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

2-रेलवे स्टेशन, 9 बजे
स्टेशन के ठीक बाहर भी चार लकड़ियां धुआं छोड़ रही थी। यहां भी कच्ची लकड़ियां डाली गई थी। ठेली संचालक संदीप ने बताया कि तीन दिन से नगर निगम कर्मी लकड़ियां डालकर जा रहे हैं। केरोसीन डालने से आग जल जाती है, लेकिन फिर धुआं मारती हैं। आसपास आटो चालक कई बार पेट्रोल निकालकर लकड़ियां जाने का प्रयास करते हैं। स्टेशन के अंदर भी अलाव जल रहा था। अलाव में एक पेड़ जड़ समेत जल रहा था। पेड़ परिसर से उखड़ा था और उसे यात्रियों के लिए जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
निगम का दावा, 10 जगहों पर जलाई अलाव
हरिद्वार। नगर निगम ने दावा किया कि बृहस्पतिवार रात ऋषिकुल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, चंडी घाट, हरकी पैड़ी, भीमगोड़ा, शंकराचार्य चौक, ललतारौ पुल, ज्वालपुर रेलवे स्टेशन, चंद्राचार्य चौक पर अलाव जलाई गई। ढाई लाख रुपये से 355 कुंतल लकड़ी खरीदी गई।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed