फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The drainage master plan of the city was presented in the

Haridwar News: जलभराव से निजात दिलाएगी मुंबई की फर्म

Thu, 04 Jan 2024 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
The drainage master plan of the city was presented in the
I
विज्ञापन

I

I
I

Iजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रखा मास्टर प्लान का खाकाI

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शहर के ड्रेनेज मास्टर प्लान एवं मनसा देवी क्षेत्र में हुए भूस्खलन की रोकथाम को लेकर बैठक हुई। इसमें वर्षा ऋतु में शहर में होने वाले जल भराव की समस्या निपटने के लिए खाका तैयार कर रही मुंबई की फर्म इंफ्रा ने पूरी कार्ययोजना बताई।

मास्टर प्लान के तहत भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, गोविंद गेट, ज्वालापुर फाटक, जगजीतपुर, ब्रहमपुरी, जमालपुर, ब्रहम विहार काॅलोनी में बरसात के दिनों में हो रहे जलभराव से निजात दिलाने के लिए शॉकपिट आदि बनाने की योजना तैयार की गई है। इसी तरह मनसा देवी पहाड़ी पर होने वाले भूस्खलन को लेकर ट्रीटमेंट के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी को ड्रेनेज मास्टर प्लॉन के क्षेत्र में कार्य करने वाली फर्म की प्रस्तुतिकरण के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी और जल संरक्षण के लिए तैयार कार्ययोजना दीर्घकालिक होगी। उन्होंने फर्म के सहयोग से प्रस्ताव तैयार कर जल्द से जल्द शासन को प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन




बैठक में उप महाप्रबंधक बीएचईएल कुलदीप कुमार, उप प्रबंधक सिविल अखिलेश कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, अधिशासी अभियंता सिंचाई मंजू, ईई पेयजल मीनाक्षी मित्तल, सहायक अभियंता सिविल सार्थक चौधरी, अमित गैरोला, ईओ शिवालिक नगर सुभाष कुमार, शिव कुमार कंसल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed