फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The district administration held a meeting at Chandi Devi temple and took several important decisions

Haridwar News: चंडी देवी मंदिर में जिला प्रशासन ने बैठक कर लिए कई बड़े फैसले

Wed, 30 Jul 2025 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The district administration held a meeting at Chandi Devi temple and took several important decisions
श्यामपुर। मनसा देवी मंदिर में हुए हादसे के बाद अब चंडी देवी मंदिर में भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खास इंतज़ाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने चंडी देवी मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को सही नियंत्रित करने के लिए एक विस्तृत योजना बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धालु काली मंदिर वाले पैदल रास्ते से मंदिर में प्रवेश करेंगे और वापसी के लिए रोपवे वाले पैदल रास्ते का उपयोग करेंगे। रोपवे वाले पैदल मार्ग की मरम्मत वापसी के लिए इस्तेमाल होने वाले इस मार्ग को वन प्रभाग द्वारा दुरुस्त कराया जाएगा। बिजली सेफ्टी, बॉकि टॉकी का ऑडिट कराया जाएगा, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। बुनियादी सुविधाओं का विकास मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधा बनाने के साथ-साथ रास्ते में शौचालय और विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीएम दीपेंद्र नेगी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मंदिर परिसर में बिजली के कनेक्शनों की जानकारी मांगी। तब पता चला कि केवल 20 से 25 वैध कनेक्शन हैं और वे भी अस्थायी रूप से दिए गए हैं। उन्हीं कनेक्शन से बाकी दुकान वाले बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। सभी अवैध कनेक्शनों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए। कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए व्यवस्था बनाई जाए। मंदिर में पूरी तरह से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। सभी जर्जर खुली पड़ी बिजली की तारों और रास्ते मे झूल रहे खंभों को तीन दिन के भीतर हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

मंदिर परिसर में लगेंगे हेड काउंट कैमरे
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने मंदिर प्रबंध समिति को श्रद्धालुओं की गिनती के लिए हेड काउंट कैमरे लगाने के निर्देश दिए। मंदिर समिति ने 15 दिनों के भीतर ये कैमरे लगाने पर सहमति जताई है। कैमरों से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की क्षमता का सही आंकलन हो पाएगा। इसके अलावा उन्होंने मंदिर परिसर के बाहर लगी लोहे की रेलिंग को भी मजबूत ओर जहां रेलिंग नहीं वहां सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। वन प्रभाग की एसडीओ पूनम कैंथोला ने मजबूत रेलिंग लगवाने की बात कही।
----------------------------

अवैध अतिक्रमण हटाने पर ज़ोर
दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, एसपी सिटी पंकज गैरोला और एडीएम दीपेंद्र नेगी ने अवैध दुकानों को हटाने पर ज़ोर दिया। मंदिर समिति ने भी प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया है। चंडी मंदिर के मुख्य महंत भवानी नंदन गिरी ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर के हित में फैसले लिए जाएंगे और प्रशासन की योजना को लागू करने में पूरा सहयोग किया जाएगा। इस दौरान बीकेटीसी से रमेश नेगी, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, श्यामपुर रेंजर महेश शर्मा, एसएसओ बलबीर सिंह, सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, एसओ श्यामपुर नितेश शर्मा, ऊर्जा निगम के एसडीओ कमलराज नेगी, मंदिर के ट्रस्टी आकाश बछेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed