फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'The development of the society will be done only by the development of women'

नारियों के विकास से ही समाज का विकास होगा.

Mon, 09 Aug 2021 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
'The development of the society will be done only by the development of women'
हरिद्वार। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि गायत्री परिवार नारियों को सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पुरुषों के सहयोगात्मक प्रवृत्ति से ही महिलाएं आगे बढ़ेंगी। नारियों के विकास से ही समाज का विकास होगा। कहा कि महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने सती और अनुसूया को अपना आदर्श बताया। वह शांतिकुंज में नारी सशक्तीकरण पर ऑनलाइन संगोष्ठी में बोल रही थीं।
विज्ञापन

गोष्ठी में शैल दीदी ने कहा कि शांतिकुंज की नारी जागरण अभियान की अलग विशेषता है। यह आंदोलन नारी का सर्वांगीण विकास कर उसके गौरवमयी स्वरूप का बोध कराना, नारी के मौलिक गुणों का विकास करना और उसके खोए हुए वर्चस्व को पुनर्स्थापित करने का है। कहा कि सुशिक्षित, स्वावलंबी और प्रगतिशील नारी सुसंस्कृत परिवार की धुरी है। नारी को उसकी गरिमामय स्वरूप को विकसित और प्रतिष्ठित होने का जो अभियान शांतिकुंज की ओर से चलाया जा रहा है, उसमें समाज के सभी वर्ग का सहयोग अपेक्षित है। शैफाली पंड्या ने कहा कि प्रशिक्षण, संगोष्ठी अपने अंदर छिपी प्रतिभा को जाग्रत करने और आंतरिक ऊर्जा को सुनियोजित करने की विधा का नाम है। महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या मुक्ति शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष में आंदोलन को गति दी जा रही है। मप्र, गुजरात, बिहार, राजस्थान और दिल्ली आदि राज्यों में बहनें आंदोलन में प्रतिभाग करते हुए नारी सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed