फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The condition is bad due to the heat, the period weather

Haridwar News: गर्मी से हाल बेहाल, आज से शुरू हो सकता है ओलावृष्टि का दौर

Tue, 13 Jun 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The condition is bad due to the heat, the period weather
आसमान से पड़ रही आग से लोगों का हाल बेहाल, लेकिन आज मंगलवार से ओलावृष्टि का दौर हो सकता है। यह लोगों को गर्मी से राहत भी दे सकता और अंधड़ से आफत भी बन सकता है। इसको देखते हुए मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे लोगाें को गर्मी से पसीना-पसीना होना पड़ रहा है। पंखे, कूलर भी गर्मी के आगे फेल साबित हो रहे हैं। गर्मी से लोगों की जहां रात की नींद उड़ गई है, वहीं दिन का चैन खत्म हो गया है। लोग गर्मी से बचने के लिए दिन में कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। अधिकांश लोग शाम और सुबह-सुबह ही अपने बाहर के काम निपटा ले रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी से मंगलवार से 14 और 15 जून तक राज्य के उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसलिए आपदा प्रबंधन की स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन ने अधिकारियों और आम जनता को सतर्क रहने की अपील की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी किसी भी आपदा और दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते हुए राहत और बचाव के कार्य शुरू किए जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed