{"_id":"64cfeb31fa3ab9c92504ac86","slug":"the-city-became-waterlogged-due-to-intermittent-rains-since-night-haridwar-news-c-5-1-drn1065-217972-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: रात से रुक रुक कर जारी बारिश से शहर हुआ पानी पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: रात से रुक रुक कर जारी बारिश से शहर हुआ पानी पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात से रुक रुक कर बारिश जारी है। बारिश से एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं सुबह जलभराव से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। सड़कों पर जलभराव के चलते अधिकांश लोगों रविवार की छुट्टी के बावजूद घरों में कैद हो गए। जरूरी कामों के लिए घर से निकले लोग जलभराव और बारिश के चलते बीच रास्ते में फंस गए। शहर में बारिश के बाद जलभराव की समस्या बनी हुई है। सुबह से शाम तक रुक रुक कर बारिश का दौर चलता रहा है। कनखल, ज्वालापुर, मध्य हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार की कई कॉलोनियों और मोहल्लों की नालियां चोक होने से जलभराव हो गया। लोग गंदे पानी और कीचड़ से होकर ही निकलते रहे।
बाजारों में बारिश से जलभराव के साथ कीचड़ हो गया। गंदे पानी और कीचड़ ने बाजारों में खरीदारी करने आए यात्रियों का मजा फीका कर दिया। हालांकि लगातार बारिश न होने से चंद्राचार्य और भगत सिंह चौक पर जलभराव नहीं हुआ।
ज्वालापुर अंडर पास में जलभराव के चलते कनखल और मध्य हरिद्वार से ज्वालापुर जाने वाले वाहन चालकोंं को दिक्कत उठानी पड़ी। अंडरपास में पानी तो भरा ही था छत भी टपक रही थी। उधर सेक्टर चार में पैठ बाजार में भी बारिश से जलभराव औी कीचड़ हो गया। दुकानदारों ने तिरपाल की मदद से अपने सामान को किसी तरह से बचाया। बारिश के चलते वीकेंड के बावजूद व्यस्त बाजारों और पैठ में रौनक कम रही।