फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The bus stand's signboards and water coolers are out of order, and the toilets are also in a shambles.

Haridwar News: बस अड्डे पर लगे साइन बोर्ड और वाटर कूल खराब, शौचालय में भी बदहाल मिली व्यवस्था

Thu, 20 Nov 2025 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The bus stand's signboards and water coolers are out of order, and the toilets are also in a shambles.
धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित खुद धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने हरिद्वार को मॉडल सिटी बनाने के लिए कमान संभाल ली है। बुधवार को उन्होंने बस अड्डे पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने परिवहन निगम के एजीएम को निर्देश दिए कि आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर साफ सफाई की जानी जरूरी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पाया कि बस अड्डे में यात्रियों की जानकारी के लिए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक साइन बोर्ड खराब दशा में हैं। इनका संचालन नहीं हो रहा है उन्होंने तत्काल बोर्ड ठीक करने के निर्देश दिए। जिससे राज्य एवं क्षेत्रों के लिए जाने यात्रियों को बस की जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बस अड्डे के खराब वाटर कूलर को ठीक करने, बस अड्डे को सौंदर्य के लिए रंग- रोगन करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बस अड्डा परिसर में किसी भी तरह का पोस्टर बैनर चस्पा नहीं किया जाना चाहिए। जो पोस्टर बैनर लगे हैं उनको तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बस अड्डा परिसर में संचालित सुलभ शौचालय में सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। यहां रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं थी इस पर जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। रोडवेज बस अड्डे के आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, रोडवेज एजीएम नरेंद्र गौतम, एसएनए नगर निगम रिषभ उनियाल, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज विनोद, देवपुरा चौकी इंचार्ज आशीष नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed