{"_id":"6698328cb85b341d840c17f6","slug":"the-accused-who-snatched-the-purse-of-a-woman-traveler-was-arrested-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-120550-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला यात्रा का पर्स झपटने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला यात्रा का पर्स झपटने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ की महिला से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया पर्स और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। दूसरा आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को लखनऊ निवासी प्रियंका अग्निहोत्री परिवार के साथ घूमने आईं थीं। हरकी पैड़ी से शिवमूर्ति चौक की तरफ जाते हुए दो बाइक सवार उनका पर्स छीनकर भाग गए थे, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
कोतवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमार निवासी शारदा घाट थाना टनकपुर चम्पावत बताया। पूछताछ करने पर राजेश ने बताया कि उसके साथ कलीम अंसारी उर्फ बंगारी निवासी ग्राम कटारपुर थाना पथरी ने वारदात की थी। आरोपी कलीम की तलाश भी की जा रही है।