{"_id":"3ef5fd1afcada383472f0d63eecccfa5","slug":"the-accused-were-sentenced-to-jnu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू के आरोपियों को मिले सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू के आरोपियों को मिले सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र ने कहा कि जेएनयू प्रकरण बताता है कि देश के भीतर ही असली दुश्मन छिपे हैं। उन्होंने जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
आचार्य धर्मेंद्र रविवार को भूमापीठ पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने ही नेता अपने देश को तबाह करना चाहते हैं। जेएनयू में जो हुआ वह खतरे का संकेत है। समर्थन देने के चक्कर में देश के कर्णधार अपना ईमान बेच रहे है। स्वार्थों के लिए सारे सिद्धांत बलि चढ़ाए जा रहे हैं। आचार्य ने कहा कि इस समय यदि संतों ने अपनी भूमिका का निर्वाहन न किया तो समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सहित समूचा भारत आतंकवादियों का गढ़ बन चुका है। धर्म की आवाज उठाने वाले स्वामी असीमानंद, साध्वी प्रज्ञा और कमलेश तिवारी को जेलों में डाल दिया जाता है। हाल ही में भारत की राजधानी स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जो हुआ वह ठीक नहीं। दुखद यह है कि देश द्रोह हिंदू भी कर रहे है। महामंडलेश्वर डा. स्वामी प्रेमानंद ने कहा कि पांच और छह मार्च को हरिद्वार में हो रही धर्म संसद में अनेक बिंदुओं पर निर्णय लिए जाएंगे। धर्मसभा को स्वामी विवेकानंद, संतोषानंद, नरसिंघानंद आदि अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन