{"_id":"62acd4455d7f926ece3c7bbb","slug":"teerth-priest-angry-at-meghalaya-governor-s-statement-haridwar-news-drn4148698102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय के राज्यपाल के बयान पर तीर्थ पुरोहित नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघालय के राज्यपाल के बयान पर तीर्थ पुरोहित नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान पर हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी जताई है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि सांविधानिक पद पर बैठकर किसी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।
अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राज्यपाल सत्यपाल मलिक राजस्थान के परिपेक्ष में बात कर रहे हैं। जनता के बीच बोल रहे कि असली तीर्थ राजस्थान के झुंझुनू है। जहां पर हर घर में शहीद का परिवार रह रहा है। हरिद्वार जाकर कोई फायदा नहीं है, तीर्थ करना है तो ऐसे परिवारों के बीच जाएं। हरिद्वार में तीर्थ पुरोहितों से लुटना बेकार है।
हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित सौरभ सिखौला ने सत्यपाल मलिक के बयान पर आक्रोश जताते हुए कहा कि जिस तरह का बयान सत्यपाल मलिक ने दिया है। इसके लिए हम अपने समाज में चर्चा करेंगे। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित का कहना है कि सांविधानिक पद पर बैठकर इस तरह के बयान देना बहुत ही निंदनीय है।
विज्ञापन
श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि जिस तरह की टिप्पणी मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने की है वह बरदाश्त योग्य नहीं है। एक तीर्थ स्थल को टारगेट कर इस तरह का बयान देना बहुत ही गलत है, क्योंकि हर जगह पर अच्छे और बुरे लोग होते हैं।