शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला वेतन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान से जुडे़ 400 से अधिक शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिला। अभियान के जिला परियोजना अधिकारी पर शिक्षकों ने कड़ा रोष जताया। बृहस्पतिवार तक वेतन नहीं मिलने पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने स्कूलों पर तालाबंदी कर डीपीआरओ कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।
जिले के जो राजकीय प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल सर्व शिक्षा अभियान की जिला परियोजना से आच्छादित हैं उनके करीब 400 अध्यापकों को एसएसए की ओर से वेतन जारी किया जाता है।
जूनियर शिक्षक संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह चौहान ने कहा कि दो माह से एसएसए के शिक्षकों को जिला परियोजना अधिकारी की मनमानी के चलते वेतन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि परियोजना के वित्त विभाग के कर्मचारी बुधवार को वेतन के लिए डीपीआरओ के पास चेक साइन कराने के गए तो उन्होंने यह कहकर वापस कर दिया कि यह उनका काम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ का बर्ताव ठीक नहीं है।
वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। महामंत्री नरेश कुमार ने कहा कि डीपीआरओ अपना वेतन समय से लेते हैं लेकिन शिक्षकों को जानबूझकर परेशान करते हैं।
डीपीआरओ की इस तरह की हठधर्मिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संजय चौहान ने कहा कि यदि गुरुवार को वेतन जारी नहीं किया गया तो स्कूलों में कार्य बहिष्कार कर तालाबंदी कर दी जाएगी और डीपीआरओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुुुरु कर किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री किरतपाल सिंह, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, रोहित धीमान, अरुण कुमार और ताहिर हसन आदि उपस्थित रहे। जिला परियोजना अधिकारी रामेंद्र कुशवाहा ने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके चलते बात नहीं हो सकी।