{"_id":"5738c28d4f1c1b202bac720f","slug":"tarun-vijay-s-comments-sparked-tirth-purohit","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरुण विजय के बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरुण विजय के बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 16 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
तीर्थ पुरोहित भड़के
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भाजपा संासद तरुण विजय के बयान से तीर्थ पुरोहित भड़क गए।
विज्ञापन
युवा तीर्थ पुरोहितों ने रविवार को हरकी पैड़ी पर तरुण विजय के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि इस तरह ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने शनिवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान पंडों और पुरोहितों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तीर्थयात्रियों से निर्धारित पैैसे लेने और पारंपरिक वेशभूषा पहनने की बात कही थी। इस बयान के विरोध में तीर्थ पुरोहित महासंघ के अध्यक्ष राजीव पाराशर के नेतृत्व में पुरोहित समाज के प्रतिनिधि रविवार की दोपहर हरकी पैड़ी पर एकत्र हुए और उन्होंने तरुण विजय के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने तरुण विजय का पुतला फूंका। इस दौरान संघ के अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि भाजपा सांसद का बयान तीर्थ पुरोहितों की आजीविका पर हमला है। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों को बंधन में बांधने की साजिश की है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएग। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का कोई भी व्यक्ति अपने यजमान की इच्छा के अनुसार दान ग्रहण करता है। नितिन कौशिक ने कहा कि भाजपा सांसद की ओर से ब्राह्मणों के खिलाफ साजिश की जा रही है। धीरज पंचभैया ने कहा तरुण विजय का बयान हास्यास्पद है। ब्राह्मण समाज पूजनीय हैं उनसे आशीर्वाद लेने के लिए यजमान तीर्थों पर आते हैं जबकि तरुण विजय यात्रियों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेने की बात कह रहे हैं। अनुज प्रधान ने कहा कि ब्राह्मणों के कार्य को व्यापार की दृष्टि से देखा जाना निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि तरुण विजय ने अगर अपने बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो इसका खामियाजा भाजपा को चुनावों में भुगतना पड़ेगा। पुतला फूंकने वालों में मधुसूदन कौशिक, मनीष पंचभैया, संजीव,, पंकज अधिकारी, मोनू चाकलान, नीटू, अंकित कुमार, शैलेश गौतम, संजय सरदार, संजीव कौशिक, पंकज भारद्वाज, अभिनव वशिष्ठ, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
----------
पुरोहितों को परंपरा का पाठ न पढ़ाएं तरुण : गांधीवादी
हरिद्वार। भाजपा सांसद तरुण विजय की ओर से पंडों और पुरोहितों के बारे में की गई टिप्पणी का श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी ने तीखा प्रतिवाद किया है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं का निर्वहन कैसे किया जाता है यह पुरोहितों को तरुण विजय या किसी और नेता से नहीं सीखना है। उन्होंने कहा कि तरुण विजय को अपने बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। गंगासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी के कहा कि पुरोहित समाज सदियों से भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रयास और अपने अतिथियों का सत्कार करता आ रहा है। आज तरुण विजय जैसे नेता को हमें अतिथि सत्कार का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है। हमें अपने दायित्व और अतिथियों का सत्कार करना बखूबी आता है। उन्होंने कहा कि अगर देश की राजनीति में कोई दोष तरुण विजय को नजर आता है तो उन्हें नेताओं को सीख देनी चाहिए।
विज्ञापन