फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Swami Ramdev noodles government would probe

स्वामी रामदेव के नूडल्स की जांच कराएगी सरकार

Thu, 10 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Thu, 10 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Swami Ramdev noodles government would probe

हरिद्वार। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि योग गुरु स्वामी रामदेव के पतंजलि समूह के नूडल्स में कीड़े मिलने का मामला सामने आने पर विभाग गंभीर है। इस बारे में सैंपल भरकर जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन


 डामकोठी पर बुधवार को पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के सामने बागी होकर चुनाव लड़ रहे दावेदारों का मन टटोलने आए सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पतंजलि योगपीठ के नूडल्स में कीड़े मिलने तथा गुणवत्ता को लेकर कुछ शिकायतें मीडिया में आ रही हैं। ये शिकायतें यदि सही है तो वाकई गंभीर मामला है। सरकार खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों से इन नूडल्स के सैंपल भरवाकर उनकी जांच करवा रही है। यदि इनमें गड़बड़ मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 पंचायत चुनावों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों में भारी उत्साह है और जिला पंचायत में बोर्ड कांग्रेस का ही बनेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि किसानों और देहात क्षेत्र के लिए सरकार ने काफी काम किया है। बड़ी संख्या में बागी दावेदारों के मैदान में उतरने को बड़ी चुनौती बताते हुए उनका कहना था कि सभी लोगों से वार्ता की जा रही है। सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ओपी चौहान तथा महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
यह एक तंत्र विशेष का हमारे खिलाफ प्रोपोगेंडा है। यह समय-समय पर चलता रहता है। पतंजलि के उत्पाद देश में सबसे ज्यादा शुद्ध और पवित्र हैं। पहले भी कई जांचें हो चुकी हैं। सरकार जो भी चाहे अपने स्तर से जांच करवा लें हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री पतंजलि योगपीठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed