फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Swami Devendra Swarup was a scholar and ascetic saint'

स्वामी देवेंद्र स्वरूप थे विद्वान और तपस्वी संत

Wed, 08 Sep 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
'Swami Devendra Swarup was a scholar and ascetic saint'
भीमगोड़ा स्थित श्री जयराम आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि पर संत महापुरुषों, राजनीतिक दलों के लोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संतों ने कहा कि स्वामी देवेंद्र स्वरूप विद्वान और तपस्वी संत थे।
विज्ञापन

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। उनकी आत्मा सदैव अजर अमर रहकर समाज का मार्गदर्शन करती है। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि संत महापुरुषों ने सदैव समाज का मार्गदर्शन कर नई दिशा दी है। ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी ने जीवन पर्यंत गंगा तट से अनेकों सेवा प्रकल्प प्रारंभ कर गरीब असहाय लोगों की मदद कर समाज को सेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि संत महापुरुषों ने अनादि काल से समाज को ज्ञान रूपी शिक्षा देकर अंधकार से प्रकाश की ओर उज्ज्वल किया है। महापुरुषों की संगत में व्यक्ति के उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोया। युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों स्कूल कॉलेज की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। श्री जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरुदेव संत समाज के प्रेरणा स्रोत ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के विचार और कृतित्व सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। गुरुदेव के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए संत समाज के आशीर्वाद व सहयोग से वे उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, बाबा हठयोगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत देवानंद सरस्वती, महंत प्रेमदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, मेयर अनीता शर्मा, ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं, पुरुषोत्तम शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उपहार भी भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed