{"_id":"65c552200c50925e2508b624","slug":"suraj-seva-dal-workers-protested-outside-the-roshanabad-haridwar-news-c-5-1-drn1032-345886-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सुराज सेवा दल ने पुलिस कार्यालय पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सुराज सेवा दल ने पुलिस कार्यालय पर किया हंगामा
विज्ञापन
Iकलियर में जानलेवा हमले के आरोप में झूठा केस दर्ज करने का लगाया आरोपI
सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रोशनाबाद एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पिरान कलियर में सीजीएसटी टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दल के कार्यकर्ता पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल से मुलाकात के बाद कार्यकर्ता शांत हो गए।
देहरादून से सीजीएसटी की टीम ने बुधवार को पिरान कलियर क्षेत्र में गांव पीरपुरा मंगलौर निवासी ग्राम प्रधान और सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता इंतजार की दुकान पर छापा मारा। जहां कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर हंगामा हो गया। देर शाम सीजीएसटी टीम में शामिल मंजीज कुमार ने इंतजार सहित कई लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने आदि धारा में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने इंतजार को गिरफ्तार किया था।
बृहस्पतिवार सुबह सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय के पास पहुंचे। रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि सभी आरोप निराधार हैं। इंतजार ने टीम का सहयोग किया था। एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यालय में बुलाया और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान अजय मौर्य, कावेरी जोशी, देवेंद्र बिष्ट, ललिता, हिमांशु, कादिर राणा, रईस, इरफान, हाजी राव आफात, उस्मान, सुनीता, नीतू, अर्जुन, आशीष सैनी, नावेद, वंदना, सलमान, नसीब आदि मौजूद रहे।