{"_id":"57a2363c4f1c1b54762b9eb5","slug":"students-will-be-available-on-the-portal-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर रहेगा छात्र-छात्राओं का डाटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर रहेगा छात्र-छात्राओं का डाटा
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के छात्र- छात्राओं की जानकारी अब एक क्लिक पर ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी। शासन ने इसके लिए सभी जनपदों को पहली से 12वीं तक के छात्र- छात्राओं का व्यक्तिगत डाटा जुटाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश स्तर तक यह काम 30 सितंबर तक पूरा होना है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा सुधारने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। योजनाओं पर करोड़ों खर्च करने के साथ ही मॉनिटिरिंग करने पर भी फोकस किया जा रहा है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं पर भी अब नजर रखी जा रही है। इस कड़ी में अब पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का व्यक्तिगत प्रोफाइल तैयार किया जाएगा। ये डाटा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। बच्चे का नाम, पिता का नाम सहित परीक्षाफल की भी पूरी जानकारी अपलोड की जाएगी। इस व्यवस्था से विद्यालय स्तर से लेकर जनपदवार छात्र- छात्राओं की समीक्षा आसानी से की जा सकेगी। इसके लिए स्कूलों में प्रपत्र भेजकर ब्यौरा जुटाया जाएगा। शासन ने सभी जनपदों के शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्योें को इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यूडीआईएसई के पोर्टल पर मौजूद रहेगा डाटा
स्कूलों के छात्र- छात्राओं का यह डाटा यूडीआईएसई (जिला शिक्षा एकीकृत सूचना प्रणाली) के पोर्टल पर डाला जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस पोर्टल पर देश के सभी राज्यों के सरकारी स्कूलों का ब्यौरा उपलब्ध है। इनमें छात्र संख्या से लेकर उनकी सामाजिक स्थिति, स्कूलों में संसाधनों की जानकारी तक अपलोड की गई है। सभी प्रदेशों से सरकारी शिक्षा की स्थिति एक साथ उपलब्ध होने पर केंद्र सरकार को उनके अनुसार अगली योजनाएं बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
कोट-
प्रदेश के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले पहली से 12वीं तक के छात्र- छात्राओं व्यक्तिगत विवरण तैयार कर यूटीआईएसई पर ऑनलाइन किया जाना है। इसका प्रमुख उद्देश्य लगातार बच्चों की प्रगति को ट्रैक करना है। यह कार्य विद्यालय स्तर से लेकर प्रदेश लेवल तक 30 सितंबर तक पूरा किया जाना है। रंजना, अपर सचिव, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड