फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Students demanded a resolution to the issues.

Haridwar News: छात्रों ने उठाई समस्याओं के समाधान की मांग

Sat, 19 Sep 2026 05:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Students demanded a resolution to the issues.
गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने कुलाधिपति को सौंपा 19 सूत्री मांग पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में छात्रों की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल ने कुलाधिपति को 19 सूत्री मांग पत्र दिया। कहा कि समस्याओं को हल किया जाए।
छात्र नेता आशु मलिक और सोकेंद्र बालियान ने कुलाधिपति सुरेंद्र कुमार आर्य को बताया कि विश्वविद्यालय में स्थायी छात्र प्रवेश समिति का गठन, विचार-विमर्श कक्ष की स्थापना, छात्र हेल्पलाइन नंबर शुरू करना, विश्वविद्यालय कैंटीन का पुनः संचालन, विभागों के बार-बार स्थानांतरण पर रोक और बड़े प्रशासनिक निर्णयों में पारदर्शिता लाई जाए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कार्यवाहक कुलपति की शक्तियों एवं अधिकार क्षेत्र को स्पष्ट करने, विभागों के विलय, पाठ्यक्रमों में बदलाव एवं शिक्षकों के स्थानांतरण से पहले छात्रों एवं संबंधित विभागों से संवाद करने और योग विज्ञान विभाग के स्थानांतरण की समीक्षा करने की मांग रखी। छात्राओं की कक्षाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं कैंटीन शुरू करने मांग की। छात्रावास का निर्माण, छात्र प्रतिनिधित्व की व्यवस्था, पुस्तकालय में नवीन पुस्तकों की उपलब्धता, खेल सुविधाओं का विकास एवं विश्वविद्यालय जिम को पुनः संचालित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed