फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Strict action should be taken against those who set fire to forests: DM

जंगल जलाने वालों पर की जाए सख्त कार्रवाई: पांडेय

Fri, 29 Apr 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against those who set fire to forests: DM
वनाग्नि घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम को लेकर बैठक लेते जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय । - फोटो : HARIDWAR
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों से वर्तमान में हरिद्वार वन प्रभाग में वनाग्नि की घटनाओं, अतिसंवेदनशील वन क्षेत्र, संवेदनशील वन क्षेत्र की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जानबूझकर आग लगाने वालों को चिह्नित कर वन कानूनों के अंतर्गत जुर्माना लगाया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के आग की घटनाएं रोकने के सवाल पर अधिकारियों ने कहा कि हरिद्वार वन प्रभाग के प्रधान कार्यालय स्तर पर मास्टर कंट्रोल रूम के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में 35 क्रू स्टेशन स्थापित किए हैं। वनाग्नि नियंत्रण के लिए 101 फायर वाचर रखे हैं। राजस्व विभाग, पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन विभाग की भी मदद ले रहे हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी, एएसडीएम रुड़की विजयनाथ शुक्ल, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, एसडीओ वन खुशाल सिंह रावत, आरओ दिनेश नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

212.40 हेक्टेयर जंगल जला
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हरिद्वार जनपद में सात वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं। जिसमें 212.40 हेक्टेयर जंगल जला है। आग की घटनाओं से पेड़ों, पक्षियों और जानवरों को क्षति नहीं हुई है। अधिकारियों का दावा बैठक में मौजूद अफसरों के गले नहीं उतरा। अधिकारियों ने कहा कि गर्मी में आग लगने का खतरा अधिक होता है। कुछ घटनाएं प्राकृतिक कारणों से तो कुछ शरारती तत्व जानबूझकर आग लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
बादशाहपुर में आबादी क्षेत्र लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना भट्टीपुर बिजली सब स्टेशन और पुलिस को दी।

भट्टीपुर बिजली सब स्टेशन से बिजली की हाईटेंशन लाइन में आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इसके बाद पुलिस और अग्निश्मन की टीम मौके पर पहुंची। अग्नि शमन कर्मचारी जब्बार खान, कांस्टेबल जयपाल सिंह चौहान व दौलत सिंह चौहान और ग्रामीणों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक चौहान ने बताया कि ट्रांसफार्मर आग से पूरी तरह डैमेज हो गया है। जिससे निगम को करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed