फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   State president of ASP stopped at toll plaza

टोल प्लाजा पर आधे घंटे तक रोके गए असपा के प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 07 Aug 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
State president of ASP stopped at toll plaza
बहादराबाद में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह को रोकते पुलिसकर्मी । - फोटो : HARIDWAR
वंदना कटारिया के परिजनों से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व उनके काफिले को बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस ने आधे घंटे तक रोककर रखा। एसएसपी से बात करने के बाद 20 कार्यकर्ताओं के साथ ही जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया के घर के बाहर असामाजिक तत्वों के द्वारा पटाखे फोड़े जाने के बाद सामाजिक संगठन, राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे रहे हैं। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह अपने काफिले के साथ वंदना के घर रोशनाबाद जा रहे थे। इस दौरान बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया। करीब आधे घंटे तक काफिले को रोका गया। इसके बाद एसएसपी से वार्ता करने के बाद 20 कार्यकर्ताओं के साथ ही जाने की इजाजत दी गई। वंदना कटारिया के घर पहुंचे महक सिंह उनकी माता से मिले। वहीं आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद से भी वीडियो काल पर वंदना की माता ने बातचीत की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अहतेशाम हासमी, कार्तिक टम्टा, अतहर अंसारी, जिलाध्यक्ष शेखर कुमार, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नी लाल शिंदे, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अमरीश कपिल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवकुमार, धर्मेंश मौर्या और विशाल प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
एक करोड़ का पुरस्कार दे प्रदेश सरकार
हरिद्वार। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वंदना कटारिया ने देश के साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। जिस तरह से अन्य प्रदेशों की सरकार अपने खिलाड़ियों को पुरस्कार दे रही है, उसी तरह से उत्तराखंड सरकार भी वंदना कटारिया को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जब खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेेगी, तभी तो खिलाड़ी को प्रोत्साहन मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed