फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Standing on dharna even in the rain

बारिश में भी डटे रहे धरने पर

Thu, 29 Jul 2021 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Standing on dharna even in the rain
श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निरंजन मिश्र की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व स्नातक परिषद का धरना-प्रदर्शन बारिश के बावजूद जारी रहा। बारिश में भीगते हुए धरना दे रहे लोगों ने प्राचार्य की ससम्मान रिहाई और षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को भी महाविद्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने महाविद्यालय को बचाने के लिए बरसात में ही मानव श्रृंखला बनाई। धरनास्थल पर डॉ. निरंजन मिश्र के साहित्य की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मिश्र की ओर से अब तक लगभग दो दर्जन पुस्तकों का प्रणयन किया जा चुका है। जिनमें अनेक महाकाव्य भी शामिल हैं। ऐसे व्यक्तियों को षड्यंत्र के तहत फंसाने का जो काम किया जा रहा है। वह बेहद ही शर्मनाक है। इस मौके पर मुकुल पांडे, नरेश पोखरियाल, लक्ष्मण रिजाल, सुनील गहतोड़ी, लक्ष्मण कुकरेती, दीक्षित दुर्गापाल, ज्योति चौधरी, सौरभ जोशी, आशीष जोशी, सतीश पनेरू, नवीन प्रसाद, दीपक पांडे, दीपक सेमवाल, कमल गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed