{"_id":"61a708ffffdcd818d43db963","slug":"ssp-reprimanded-the-station-heads-haridwar-news-drn3975132145","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्षों को लगी एसएसपी की फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्षों को लगी एसएसपी की फटकार
विज्ञापन
अपराध समीक्षा बैठक लेते डीआईजी और एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत।
- फोटो : HARIDWAR
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मासिक सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने अपराध गोष्ठी में जनपद के थानाध्यक्षों से लंबित मामलों की प्रगति जानी। इस दौरान एसएसपी ने बलवे से संबंधित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए थानाध्यक्षों को फटकार लगाई।
पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। पुलिसकर्मियों को शीघ्र पुलिस लाइन और नगर व ग्रामीण इलाकों में सरकारी अस्पतालों में कोविड जांच कराने के निर्देश दिए गए। गंभीर अपराधों के निस्तारण नहीं होने पर भी एसएसपी खफा दिखे। पथरी और बहादराबाद थानाध्यक्ष को टीम गठित कर मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। कई घटनाओं के खुलासे में बरामद माल की रिकवरी कम होने पर भी उन्होंने सीओ श्यमापुर और थानाध्यक्ष को टीम गठित कर शत-प्रतिशत रिकवरी कर अवगत कराने को कहा। खासकर एसएसपी मंगलौर, ज्वालापुर और झबरेड़ा थाना क्षेत्रों में बलवे के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वह नाराज दिखे। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अतिशीघ्र संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के सख्त निर्देश दिए।
चुनाव को लेकर दिए खास निर्देश
एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए सीओ और थानाध्यक्षों को छोटे मामलों को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कई दफा छोटे छोटे झगड़े और अन्य मामले बड़ा रूप ले लेते हैं, जिससे संबंधित क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तेजी गति में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।