फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   SSP did a surprise inspection of the police office

Haridwar News: एसएसपी ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Tue, 08 Apr 2025 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
SSP did a surprise inspection of the police office
हरिद्वार। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी शाखाओं में बारिकी से जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन


एसएसपी ने शिकायती प्रार्थना पत्रों को समय से प्रेषित करने और फीडबैक अपडेट करने के निर्देश दिए। डीसीआरबी को सालाना डोजियर तैयार कर सभी अधिकारियों को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सभी शाखाओं को परफॉर्मेंस सुधारने और लम्बित कार्यों को समय से पूरा करने के लिए हिदायत दी। एसएसपी ने सभी शाखाओं में जाकर उनमें तैनात पुलिस कर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीओ कार्यालय को सभी शाखाओं के नियतन को जांचकर उसके मुताबिक ही कर्मियों को तैनात करने और उन शाखाओं से तैनात कर्मियों की संख्या कम करने के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय में नियुक्त सभी कर्मियों को निर्धारित समय से ड्यूटी पर आने और वितरित किए गए कार्यों को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी सिटी पंकज गैरोला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेश अंसारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed