फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   special task force raided in haridwar old notes worth more than four crores recovered half a dozen in custody

स्पेशल टास्क फोर्स का हरिद्वार में छापा: चार करोड़ से ज्यादा के पुराने नोट बरामद, सात लोग हिरासत में

Sat, 15 Jan 2022 09:49 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jan 2022 09:49 PM IST
सार

गिरफ्तार सात आरोपियों में तीन स्थानीय और चार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और अमरोहा जिले के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक यह गैंग आरबीआई के किसी अधिकारी के संपर्क में था।

विज्ञापन
special task force raided in haridwar old notes worth more than four crores recovered half a dozen in custody
एसटीएफ के कर्मी पुरानी करेंसी के बैग ले जाते हुए - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ  ने पुरानी करेंसी के बदले नए नोट बदलने वाले गिरोह को पकड़कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार करोड़ से अधिक की नकली करेंसी बरामद की गई है। सभी नोट बंद हो चुके 500 और 1000 के हैं। रकम कहां से आई, इसको लेकर ज्वालापुर कोतवाली में देर रात तक आरोपियों से पूछताछ जारी रही। एसटीएफ ने आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, एसटीएफ  को हरिद्वार में पुरानी करेंसी के बदले नए नोट बदलने की सूचना मिल रही थी। एसटीएफ  ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। शनिवार देर शाम एसटीएफ  के इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम की अगुवाई में टीम ने मध्य हरिद्वार की एक कॉलोनी में छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से नोटबंदी से पहले चलने वाले करीब करीब चार करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद हुए।
विज्ञापन


देर रात तक रकम की गिनती का कार्य चला। गिरफ्तार आरोपियों में तीन स्थानीय और चार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और अमरोहा जिले के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह आरबीआई के किसी अधिकारी के संपर्क में था, जिसकी मदद से वह पुरानी करेंसी बदलने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पांच करोड़ की पुरानी करेंसी के एवज में एक करोड़ की नई करेंसी मिलनी थी। आरोपियों को करेंसी बदलवाने के एवज में कमीशन मिलना था। आरोपियों की पहचान रुपेश वालिया निवासी जगजीतपुर, यशवीर सिंह निवासी हरिपुर कलां, हरिद्वार, अरविंद वर्मा निवासी ग्राम काला कुआं, अमरोहा, आबिद अली निवासी ग्राम सैदपुर नौगांव सादात, अमरोहा, सोमपाल सिंह निवासी रेलवे स्टेशन रोड, बिलारी, मुरादाबाद, विकास गुप्ता निवासी खेड़ी खुर्द, श्यामपुर ऋषिकेश, राजेंद्र निवासी शास्त्री स्टेशन रोड बिलारी, मुरादाबाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed