{"_id":"61e2f3f72e96750ab42e4d87","slug":"special-task-force-raided-in-haridwar-old-notes-worth-more-than-four-crores-recovered-half-a-dozen-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल टास्क फोर्स का हरिद्वार में छापा: चार करोड़ से ज्यादा के पुराने नोट बरामद, सात लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल टास्क फोर्स का हरिद्वार में छापा: चार करोड़ से ज्यादा के पुराने नोट बरामद, सात लोग हिरासत में
Sat, 15 Jan 2022 09:49 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:49 PM IST
सार
गिरफ्तार सात आरोपियों में तीन स्थानीय और चार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और अमरोहा जिले के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक यह गैंग आरबीआई के किसी अधिकारी के संपर्क में था।
विज्ञापन
एसटीएफ के कर्मी पुरानी करेंसी के बैग ले जाते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड एसटीएफ ने पुरानी करेंसी के बदले नए नोट बदलने वाले गिरोह को पकड़कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार करोड़ से अधिक की नकली करेंसी बरामद की गई है। सभी नोट बंद हो चुके 500 और 1000 के हैं। रकम कहां से आई, इसको लेकर ज्वालापुर कोतवाली में देर रात तक आरोपियों से पूछताछ जारी रही। एसटीएफ ने आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, एसटीएफ को हरिद्वार में पुरानी करेंसी के बदले नए नोट बदलने की सूचना मिल रही थी। एसटीएफ ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। शनिवार देर शाम एसटीएफ के इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम की अगुवाई में टीम ने मध्य हरिद्वार की एक कॉलोनी में छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से नोटबंदी से पहले चलने वाले करीब करीब चार करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
देर रात तक रकम की गिनती का कार्य चला। गिरफ्तार आरोपियों में तीन स्थानीय और चार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और अमरोहा जिले के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह आरबीआई के किसी अधिकारी के संपर्क में था, जिसकी मदद से वह पुरानी करेंसी बदलने की फिराक में था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पांच करोड़ की पुरानी करेंसी के एवज में एक करोड़ की नई करेंसी मिलनी थी। आरोपियों को करेंसी बदलवाने के एवज में कमीशन मिलना था। आरोपियों की पहचान रुपेश वालिया निवासी जगजीतपुर, यशवीर सिंह निवासी हरिपुर कलां, हरिद्वार, अरविंद वर्मा निवासी ग्राम काला कुआं, अमरोहा, आबिद अली निवासी ग्राम सैदपुर नौगांव सादात, अमरोहा, सोमपाल सिंह निवासी रेलवे स्टेशन रोड, बिलारी, मुरादाबाद, विकास गुप्ता निवासी खेड़ी खुर्द, श्यामपुर ऋषिकेश, राजेंद्र निवासी शास्त्री स्टेशन रोड बिलारी, मुरादाबाद के रूप में हुई है।