{"_id":"6823938479cb391a2b08a214","slug":"sonika-took-over-the-charge-of-kumbh-mela-adhikari-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-132817-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सोनिका ने किया मेला अधिकारी कुंभ का पदभार ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सोनिका ने किया मेला अधिकारी कुंभ का पदभार ग्रहण
विज्ञापन
हरिद्वार। शासन के निर्देशों के क्रम में आईएएस सोनिका ने मंगलवार को मेला अधिकारी कुंभ हरिद्वार का पदभार ग्रहण किया। मेला नियंत्रण भवन में उन्होंने प्रेस से वार्ता के दौरान कहा कि सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य कुंभ आयोजन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मेला आयोजन से पूर्व आवश्यक व्यवस्था और तैयारियां की जा रही हैं। इसमें स्थायी और अस्थायी प्रकृति के निर्माण कार्यों से पूर्व भविष्य की स्थिति को भी देखी जाएगी।
बतौर मेला अधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ मेला आयोजन के लिए केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशन में शासन स्तर और जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंनेे कहा कि कुंभ को सुव्यवस्थित एवं भव्यता के साथ आयोजन करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
यूपी सिंचाई विभाग की भूमि में आयोजन और स्थायी तौर पर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन के आधार पर इस भूमि को आरक्षित किया गया है। इसमें कुंभ और कांवड़ मेले के आयोजन किए जाते हैं। उम्मीद है कि इसके स्थायी समाधान के लिए भी जल्द प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल सुरक्षा के दृष्टिगत, पार्किंग, यातायात और साफ सफाई के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मेला अधिकारी सोनिका ने कहा कि पहले दिन उन्होंने विभागों के प्रेजेंटेशन देखे हैं। इसके बाद अब विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर निगरानी और पूरी योजना बनाकर काम करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि सुझाव भी लिए जाएगें, ताकि व्यवस्था सुव्यवस्थित तरीके से की जा सके।उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिए सभी से समन्वय करते हुए कार्य किए जाएंगे।