फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Son came to Haridwar to commit suicide, police saved his life on father's call

Haridwar News: आत्महत्या करने हरिद्वार आया बेटा, पिता की कॉल पर पुलिस ने बचाई जान

Thu, 17 Jul 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Son came to Haridwar to commit suicide, police saved his life on father's call
हरिद्वार। पापा मैं हर की पैड़ी आया हूं, अब और नहीं सहा जाता, आत्महत्या करने जा रहा हूं। ये सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। खोजबीन कर युवक को ढूंढ लिया और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया। देहरादून से पिता के पहुंचने पर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि 15 जुलाई की रात नेहरू कॉलोनी देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार को सूचना दी कि उनका पुत्र गौरव वीडियो कॉल के माध्यम से यह कह रहा है कि वह हरकी पैड़ी के पास आत्महत्या करने आया है। वीडियो कॉल के दौरान गौरव के पीछे काले-सफेद रंग की टाइल्स और गंगा दिखाई दे रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी ने लोकेशन की पहचान की। हरकी पैड़ी मुख्य प्रवेशद्वार पर तैनात एएसआई हरि प्रसाद व चौकी में सूचना दी। जल्द युवक की तलाश के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि कुछ ही देर में खोजबीन करते हुए युवक को हरकी पैड़ी क्षेत्र से सुरक्षित ढूंढ लिया गया। युवक को समझाकर पुलिस चौकी हरकी पैड़ी लाया गया। परिजन के पहुंचने पर युवक को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed