फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Social outreach and publicity campaigns emphasize higher education and health awareness.

Haridwar News: सोशल आउटरीच व प्रचार अभियान में उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

Wed, 25 Feb 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 25 Feb 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Social outreach and publicity campaigns emphasize higher education and health awareness.
- जसवावाला ग्रामसभा में शिक्षा, कौशल विकास और दूरस्थ पाठ्यक्रमों की दी जानकारी
विज्ञापन

धनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज की ओर से उत्तराखंड मुक्त विवि के सहयोग से संयुक्त रूप से सोशल आउटरीच कार्यक्रम व प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड मुक्त विवि की उस योजना के तहत आयोजित हुआ जिसमें प्रत्येक क्षेत्रीय केंद्र को एक गांव गोद लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाने हैं।

इसी क्रम में कॉलेज के अध्ययन केंद्र की टीम ने धनौरी के निकट जसवावाला ग्रामसभा में ग्राम प्रधान व स्थानीय नागरिकों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन पर सहमति बनी। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार और संपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से उत्तराखंड मुक्त विवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का आग्रह किया गया। इसमें दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों की जानकारी दी गई। अभियान में डॉ. बृजेश कुमार बनकोटी (क्षेत्रीय निदेशक, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय), महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र सिंह, अध्ययन केंद्र की सहायक समन्वयक डॉ. छवि तथा डॉ. रवीन्द्र सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया, जिससे क्षेत्र में शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास की नई संभावनाएं सुदृढ़ हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed