फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   small traders demonstrated

जुलूस निकालकर लघु व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 Apr 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
small traders demonstrated
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से जुलूस निकालते लघु व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
लघु व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले लघु व्यापारियों ने रेलवे रोड से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा गया। राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम 2014 और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय निर्माण भवन नई दिल्ली की ओर से विवाद समाधान तंत्र की उप धाराओं में अप्रसांगिक संशोधन प्रस्तावना को रोकने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम भारत सरकार के संरक्षण में देश के सभी राज्यों के निकायों ने पूर्ण रूप से क्रियान्वित नहीं किया है। इसलिए रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के संरक्षण के लिए बनाए गए कानून में संशोधन किया जाना अन्याय पूर्ण है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज मंडल, राजेंद्र पाल, जय सिंह बिष्ट, लाल चंद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, ठाकुर कुंदन सिंह, राजू कश्यप, विजय गुप्ता, चुन्नू चौधरी, विजेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed